अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर साहित्योदय का प्रतिष्ठित शक्ति समृद्धि सम्मान इसबार 36 महिलाओं को प्रदान किया जिन्होंने अपनी घरेलू जिम्मेवारियों को निभाते हुए साहित्य, कला, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण में उल्लेखनीय योगदान दिया है। साहित्योदय की शक्ति और समृद्धि में निरंतर सक्रियता के साथ योगदान करनेवाली मातृ शक्तियों को हरवर्ष यह सम्मान दिया जाता है। इसबार सम्मान पाने वालों में पद्मा प्रसाद विन्देश्वरी, शोभा पाराशर, वीणा शर्मा सागर, वीणा अग्रवाल, डॉ रजनी शर्मा चन्दा, डॉ प्रियम्वदा मिश्रा, नामिता लोहानी, नीता झा, रिंकु बनर्जी, रिंकु दुबे, सुधा मिश्रा, रेणु मिश्रा, प्रेरणा सिंह, अन्नू रानी शर्मा, सुनीता बंसल, अर्चना झा, ऋतुराज वर्षा, खुशबू बरनवाल सिप्पी, सीमा सिन्हा मैत्री, किशोरी भूषण, रश्मि सिन्हा, सुदेष्णा सामंत, बिंदु प्रसाद रिद्धिमा, डॉ इंदु अग्रवाल, निशा अतुल्य प्रमुख हैं। महिला दिवस के अवसर पर साहित्योदय द्वारा ऑनलाइन काव्य संध्या सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें गीता चौबे गूँज, डॉ उषा झा, ऋतु गर्ग, सविता गुप्ता, सविता खण्डेलवाल, डॉ अर्चना द्विवेदी, आरती श्रीवास्तव विपुला, किरण कुमारी वर्तनी और निशा झा बुद्धे निशामन और डॉ विनय वर्मा जादूगर ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन सभी रचनाकारों को भी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।
