Homeखेलभारत बना चैंपियन

भारत बना चैंपियन

भारत ने रविवार (9 मार्च) को न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब 12 साल बाद जीता। भारतीय टीम 12 साल बाद वनडे का आईसीसी खिताब जीती। भारतीय टीम 3 आईसीसी टूर्नामेंट 2-2 बार जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। वह वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी 2-2 बार जीती है।

महेंद्र सिंह धोनी के बाद रोहित शर्मा 2 आईसीसी टूर्नामेंट जीतने वाले भारत के दूसरे कप्तान बन गए। यह तीसरा मौका है जब भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। इससे पहले 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इंग्लैंड को हराकर खिताब जीती थी। 2002 में संयुक्त विजेता रही थी। भारत का यह 7वां आईसीसी खिताब है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
32.7 ° C
32.7 °
32.7 °
49 %
3.6kmh
1 %
Fri
39 °
Sat
42 °
Sun
40 °
Mon
38 °
Tue
34 °

Most Popular