Homeसाहित्यपुलवामा

पुलवामा

🇮🇳 पुलवामा के शहीद 🇮🇳

नीर नैन साश्रु नमन,पुलवामा बलिदान।
श्रद्धांजलि सादर सुमन,शूरवीर सम्मान॥१॥
कायर कातिल पाक खल,किया पीठ पर वार।
परमवीर माँ भारती,नत कृतज्ञ उपकार॥२॥
पुलवामा प्रतिकार में,बालासोर प्रहार।
दिया मान बलिदानियों,आतंकी संहार।।३॥
करें शहीदों को नमन, रक्षक राष्ट्र महान।
उरी से गलवाम तक,जो भारत अभिमान।।४।।
लहराती देखी गगन,ध्वजा तिरंगा शान।
पुलकित जन माँ भारती,राष्ट्र पूत परवान।।५।।
देख शहादत वीर का,क्रन्दित भारत वर्ष।
रखे तिरंगा लाज नित,लोकतंत्र उत्कर्ष॥६॥
नीर नैन श्रद्धा सुमन,स्वीकारो हे वीर।
पुलवामा बलिदानियों,अभिनन्दन नभ धीर।।७।।
कुर्बानी सेना वतन,है कृतज्ञ यह देश।
किया प्राण अर्पित वतन,बचा लिया उपवेश।।८॥
आजादी माँ भारती,मानक है बलिदान।
याद रखें कुर्बानियत,हर शहीद जयगान॥९॥
पुलवामा की याद में,साश्रु नमन लो वीर।
शौर्य गाथा रहे अमर,समर कीर्ति रणधीर॥१०॥
धन्य भाग्य माँ भारती,पायी वीर सपूत।
रक्षण चहुँ दिक जन वतन,किया प्राण आहूत॥११॥

कवि✍️डॉ. राम कुमार झा “निकुंज”
नई दिल्ली

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
25 ° C
25 °
25 °
89 %
1.1kmh
99 %
Sun
31 °
Mon
32 °
Tue
31 °
Wed
27 °
Thu
30 °

Most Popular