Homeप्रदेशमहिला दिवस पर हुए कई आयोजन

महिला दिवस पर हुए कई आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मधुपुर में कार्यशाला का आयोजन, महिलाओं को किया गया जागरूक

 मधुपुर, 8 मार्च: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मधुपुर प्रखंड स्थित प्रखंड सभागार में बाल विकास परियोजना कार्यालय मधुपुर एवं महिला चेतना विकास के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख पद्मिनी देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार दास और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नीतू कुमारी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में किशोरी बच्चियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने संदेश दिया कि महिलाएं आगे बढ़ें, अपने अधिकारों को पहचानें, अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं, शिक्षित होकर सफलता प्राप्त करें और बाल विवाह जैसी कुप्रथा पर रोक लगाएं। मुख्य अतिथियों ने किशोरियों के इस प्रयास की खूब सराहना की।
*प्रखंड विकास पदाधिकारी “अजय कुमार दास” ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने सावित्रीबाई फुले योजना का जिक्र करते हुए बताया कि इसके तहत किशोरियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दे सकें।
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी “नीतू कुमारी” ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक महिलाएं जागरूक और सशक्त नहीं होंगी, एक मजबूत समाज का निर्माण संभव नहीं है। उन्होंने महिलाओं को शिक्षित होने पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षित महिला समाज के विकास में अहम भूमिका निभाती है।
इस अवसर पर पर्यवेक्षिका अगनी बेक, प्रियंका कुमारी, सालंती हेंब्रम, निवेदिता नटराजन, महिला चेतना विकास की ओर से समीप मंडल, किरण कुमारी, साक्षी, सीमा, सोनी परवीन, नगमा परवीन, सारिका, मराद लोनी सहित दर्जनों आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं सैकड़ों महिलाएं व किशोरियां उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
25 ° C
25 °
25 °
89 %
1.5kmh
97 %
Sat
25 °
Sun
31 °
Mon
32 °
Tue
31 °
Wed
27 °

Most Popular